प्रयागराज: ट्रिपल आईटी में दो छात्रों की मौत के मामले में छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर किया धरना प्रदर्शन
ट्रिपल आईटी में लगातार दो छात्रों की मौत के मामले में छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है, इस दौरान छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर निदेशक के कार्यालय के बाहर घेराव किया है,उन्होंने कैंडल मार्च के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है, जहां एक छात्रा ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली,तो वही दूसरे छात्र की अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।