प्रयागराज: ईद उल फितर के अवसर पर प्रयागराज में ईदगाह से निकलने पर नमाजियों पर सर्व धर्म के लोगों ने बरसाए फूल
आज सोमवार को ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है,जबकि विभिन्न ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज अदाकर देश में अमन शांति की दुआ मांगी है,इस दौरान सर्व समुदाय के लोगों द्वारा नमाजियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर गंगा - जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है, जबकि प्रयागराज को गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है जहां सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर त्यौहार मनाते हैं।