परबत्ता: मोबाइल पर गाना सुनते हुए चला रहा था ई-रिक्शा, बिठला गांव के समीप अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, चार घायल
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को करीब दिन के 11 बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। यह हादसा बिठला गांव के समीप हुआ, जिसमें चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलो