खालवा: ओंकारेश्वर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नर्मदा संरक्षण के लिए बनेगा 'नमन मिशन'
मध्यप्रदेश सरकार ने मां नर्मदा के संरक्षण और ओंकारेश्वर सहित नर्मदा घाटी के समग्र विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में आयोजित नर्मदा समग्र की बैठक में घोषणा की कि मां नर्मदा को निर्मल और अविरल बनाए रखना है। जानकारी शुक्रवार दोपहर 1 बजे की है ।