पुनपुन: पटना-गया एनएच 22 पर बसुहार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक घायल
Punpun, Patna | Jan 7, 2025 पटना गया एनएच 22 स्थित बसुहार गांव के पास मंगलवार की शाम 5 बजे एक अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला बाल बाल बच गई । बाद में आसपास के लोगों की मदद से उसे ऑटो पर लादकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है ।