जमुआ: परशुराम भवन में कन्या विदाई कार्यक्रम, महिला शाखा शक्ति ने वंचित कन्या को विवाह सामग्री देकर सम्मानपूर्वक विदा किया
Jamua, Giridih | Apr 24, 2026 मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट महिला शाखा शक्ति द्वारा शुक्रवार को 4 बजे आईसीआर रोड़ के परशुराम भवन में कन्या विदाई का रस्म किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। बताया गया कि वंचित वर्ग की कन्या को गोद लेकर उनके विवाह की सामग्री इस रस्म के दौरान दी जाती है। मौके पर एक गरीब कन्या की विदाई की गई ।