खंडवा कलेक्ट्रेट बुधवार दोपहर 12 बजे एक पीड़ित परिवार की उम्मीदों का केंद्र बना, जहां तीन महीने से लापता युवक को लेकर परिजन न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। परिवार का कहना है कि युवक काम के सिलसिले में महाराष्ट्र गया था, लेकिन 14 नवंबर के बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया है।