शमशाबाद: शमशाबाद तहसील के ग्राम झिरी निवासी किसानों ने कलेक्टर से की गुहार तहसीलदार और पटवारी पर लगाए गंभीर आरोप
शमशाबाद के ग्राम झिरी में रहने वाले जितेंद्र यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्य बुधवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम लिखित ज्ञापन देते हुए उनकी जमीन के लिए कब्जा मुक्त करने के आदेश का हवाला देकर कब्जा अब तक ना दिलाए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से भी लगातार परेशान है, उनकी जमीन पर अन्य व्यक्ति कब्जा किए हैं।