कुडू: पंडरा में घर की छत से गिरकर पूर्व मुखिया के पुत्र की मौत,शोक संतप्त परिजनों से मिलेAJSUप्रदेश सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा गांव के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अमरनाथ महली के पुत्र अंकित कुमार महली 28 वर्ष की घर की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह 8 बजे सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अंकित कुमार महली अचानक अपने घर की छत से नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।