जांजगीर: 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अजाक पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना अजाक जांजगीर पुलिस टीम द्वारा 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी सोनू उर्फ छहुरा यादव, निवासी ग्राम एवं थाना हसौद को गिरफ्तार किया गया है।