जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजरों के साथ विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण- संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।