नागौद: नागौद में आवारा कुत्तों के हमले में चीतल की मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम
Nagod, Satna | Jun 1, 2026 नागौद वन परिक्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप सड़क किनारे एक नर चीतल मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।वन विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चीतल को खड़ेड़ते हुए कुत्तो ने काटा हैं, जिस वजह से मौत होनी बताई गई हैं।