ललितपुर: राजघाट चौकी पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी दो आरोपियों को एक अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
राजघाट चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बब्बू राजा पुत्र भूपेंद्र सिंह परमार निवासी ग्राम टोड़ा थाना चंदेरी जिला अशोकनगर मप्र व बृजेंद्र सिंह बुंदेला पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम पलेथनी थाना मालथौन जिला सागर मप्र को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से एक अवैध देशी तमंचा वह दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियो के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।