रायगढ़: जामपाली में सांप के डसने से ढाई वर्षीय अबोध की मौत, कोतरा रोड थाना क्षेत्र का मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतरा रोड थानांतर्गत ग्राम जामपाली निवासी संजय दास महंत का ढाई वर्षीय पुत्र मंगलवार की सुबह तकरीबन 9 बजे अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर की एड़ी में डंस दिया। सर्प के डसने से बालक दर्द से कराह उठा।