बांधवगढ़: उमरिया जिला जल अभावग्रस्त घोषित, निजी नलकूप और सिंचाई हेतु जल उपयोग पर रोक
उमरिया जिले में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राखी सहाय ने बड़ा फैसला लिया है। मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत पूरे उमरिया जिले को जल अभाव ग्रस्त घोषित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में नए निजी हैंडपंप और ट्यूबवेल उत्खनन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।