बालाघाट: शहीद भगत सिंह जिला चिकित्सालय बालाघाट में अजय सुखदेव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया फल वितरण
भाजपा कार्यकर्ता अजय सुखदेव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह जिला चिकित्सालय, बालाघाट में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच सोमवार लगभग प्रातः 8 बजे फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में सेवा एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देते हुए जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया