सगड़ी: जीयनपुर में अकीदत और गमगीन माहौल में निकला मोहर्रम का ताजिया जुलूस, आस-पास का पूरा क्षेत्र हुसैन की सदाओं से गुंज उठा
Sagri, Azamgarh | Jun 26, 2026 आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर में मोहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार को मोहर्रम का पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी अकीदत, अदब और गमगीन माहौल में निकाला गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'या हुसैन, हम न भूले हैं तुम्हें' और 'या अली' के नारों और नौहाख्वानी से गूंज उठा। ताजिए का मुख्य जुलूस अपनी पुरानी रवायत के मुताबिक 'आदर्श नगर' से ढोल-ताशों के साथ निकला।