पेटरवार: नौवीं मुहर्रम पर पेटरवार के विभिन्न मोहल्लों से निकला अखाड़ा व निशान जुलूस, आज पहलाम
पेटरवार में नौवीं मुहर्रम पर गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि दो बजे विभिन्न मोहल्लों से अकीदतमंदों ने अखाड़ा व निशान जुलूस निकाला। जुलूस में युवा पैकरों ने लाठी, तलवार, भाला और फरसा से जोखिम भरे करतब दिखाए। 'या हुसैन, या हसन' और 'कर्बला दूर है, जाना जरूर है' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।