देवास: देवास जिला अस्पताल में वाहक जनित रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया
Dewas, Dewas | Nov 14, 2024 जिला अस्पताल देवास में वाहक जनित रोगों के प्रति जागरूकता लाने किया नुक्कड़ नाटक का मंचन।जागरूकता ही बचाव, समय पर उपचार न मिले तो जानलेवा है डेंगू:- सीएमएचओ डाॅ बेक। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सरोजनी बेक ने बताया कि जिला मलेरिया कार्यालय देवास द्वारा वाहक जनित बीमारियो जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया आदि के बारे में जानकारी दी गई।