मधुपुर नगर परिषद सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सफाई मित्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद प्रशासक सुरेंद्र किस्कु ने की।ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में AIILSG के उप निदेशक रवि कुमार ने सफाई मित्रों को स्वच्छता के विभिन्न मानकों की जानकारी दी।