सगड़ी: रौनापार थाना क्षेत्र के गोला घाट पर नहाते समय युवक नदी में डूबा, प्रशासन ने युवक की तलाश शुरू की
Sagri, Azamgarh | May 17, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला घाट पर रविवार को घाघरा नदी में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया जिसकी वजह से वह डूब गया । वही कुछ अन्य युवकों को घाट पर नाव चलाने वाले ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया । नदी में डूबे युवक की पहचान सरवन यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र चंद्रिका यादव निवासी पिहार नवतपी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के रूप में की गई।