हरदोई: हरदोई में बिजली विभाग अलर्ट, रातभर हो रही गश्त और चेकिंग अभियान
Hardoi, Hardoi | May 25, 2026 भीषण गर्मी के बीच लगातार बढ़ रही बिजली खपत को देखते हुए बिजली विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड हरदोई के निर्देश पर जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर अवर अभियंताओं और कर्मचारियों द्वारा रात्रि गश्त एवं विशेष बिजली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।