नागौद: सतना में बाईपास मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला।
Nagod, Satna | Jun 9, 2026 सतना। सतना बाईपास मार्ग स्थित तिघरा मोड़ के पास मंगलवार को दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दोनों ट्रकों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक गेहूं से लदा हुआ था उसके चालक की लापर वाही से यह हादसा घटित होना बताया जा रहा हैं।