श्रीडूंगरगढ़: लाखनसर में पशुओं की छपरे में लगी आग, किसान को हुआ लाखों का नुकसान
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के लाखनसर गांव में एक किसान के घर के पास बनी पशुओं की छान में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार रामुनाथ पुत्र हरुनाथ के पशु बाड़े में अचानक आग भड़क उठी, जिससे वहां बंधी एक गाय की जलने से मौत हो गई। वहीं अन्य गोवंश भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आग की चपेट में आने से छान में रखा सामान भी जलकर राख