दरभंगा: स्वर्ण व्यवसायी और भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, इलाके में शोक
दरभंगा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में शहर के चर्चित स्वर्ण व्यवसायी और भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय नारायण साह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना लहेरियासराय चट्टी रेलवे गुमटी नंबर-21 के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। बताया जा रहा है कि 76 वर्षीय उदय नारायण साह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन अचानक रेलवे ट्रैक पर समस्तीपुर से आ रहा था