सुसनेर: सोयत: सड़क दुर्घटना में बंदर की मौत, थाना परिसर में टीआई व पुलिसकर्मियों ने किया अंतिम संस्कार
सोयत रोड़ स्थित थाने के ठीक सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बेजुबान बंदर की मौत हो गई। सड़क पर पड़े बन्दर को देख पुलिसकर्मियों का दिल पसीज गया। ड्यूटी की व्यस्तता के बीच TI अक्षयसिंह बेस, आलोक पटेरिया व पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने न केवल उस बेजुबान को सम्मान दिया, बल्कि शनिवार दोपहर थाना परिसर में ही पूरे विधिविधान से अंतिम संस्कार किया।