खींवसर के धारणावास गांव को नई ग्राम पंचायत बनाए जाने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने विधायक का अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने विधायक रेवंतराम डांगा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कार्यक्रम की तस्वीर साझा की है।