धमतरी की बिहान आईएफसी नर्सरी में अब स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण सब्जी और फलदार पौधे मिल रहे हैं। महिला समूहों द्वारा संचालित इस नर्सरी ने 38,100 पौधे उगाकर ₹1,15,150 की आय अर्जित की है। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण में मददगार साबित हो रही है।