खातेगांव: खातेगांव के बछखाल में महिला को झोपड़ी में जिंदा जलाने का मामला: चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज,
बुधवार दोपहर 12 बजे खातेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बछखाल में 18 जून को एक महिला की झोपड़ी (टापरी) में आग लगाकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया है