बसना: जगदीशपुर रोड पर खेमड़ा के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत के मामले में बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
जगदीशपुर रोड पर खेमड़ा के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत के मामले में बसना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 19 मार्च की शाम बाइक चालक ने खेमड़ा के पास स्कूटी सवार आर्यन नैराजी को सामने से टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। परिजन ने मामला दर्ज कराया है।