सासाराम: डायन के आरोप में महिला की पीट-पीटकर हत्या मामले में एक आरोपी को पुलिस ने आकाशी गांव में किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Sasaram, Rohtas | May 11, 2024 अगरेर थाना क्षेत्र के आकाशी गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या मामले में आरोपी आकाशी गांव के बिगु सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा स्वास्थ्य जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के द्वारा एक महिला पर काला जादू कर बच्चे की बलि देने का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।