गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट क्लब में मनबढ़ों ने एक युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान, पुलिस जांच में जुटी
खोराबार थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट क्लब में बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान नशे में धुत मनबढ़ों ने 24 वर्षीय शोभित गौड़ से आकर भिड़ गए। विरोध करने पर मनबढ़ों ने पिस्टल के बट से शोभित के सिर पर प्रहार कर दिया और बुरी तरीके से मारने पीटने लगे। लहू लहान हालात में शोभित गौड़ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और मनबढ़ मारपीट वहां से फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है