सरमथुरा: सरमथुरा का सवाल: टाइगर रिजर्व नहीं, हमारे अस्तित्व पर खतरा
सरमथुरा क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व का मुद्दा अब सिर्फ जंगल और वन्यजीवों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह यहाँ की आम जनता के अस्तित्व, रोजगार, खेती और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल बन चुका है। गाँवों में रहने वाले हजारों परिवारों के सामने अपनी पुश्तैनी जमीन, घर और रोजी-रोटी छिनने का डर मंडरा रहा है। जिन खेतों को हमारे बाप-दादाओं ने वर्षों की म