चायल: तेरामील स्थित नारायण स्वरूप अस्पताल के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, सवार बाल-बाल बचे
संदीपन घाट थाना क्षेत्र में तेरामील स्थित नारायण स्वरूप अस्पताल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और ई-रिक्शा में सवार लोगों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल नहीं हुए!