गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में आज उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब सुभासपा से जखनिया विधायक बेदी राम का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। योगी सरकार में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने विधायक को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक बेदी राम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।