बीसलपुर: दहेज में 2 लाख रुपए न देने पर विवाहिता को ससुरालियों ने घर से निकाला बीसलपुर पुलिस ने 6 लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
बीसलपुर क्षेत्र के गांव बौनी निवासी सीमा देवी ने बताया कि उसके पिता ने उसका विवाह शाहजहांपुर जिला के थाना खुदागंज के गांव कुआं डंडा खंजन निवासी सियाराम के पुत्र राजबहादुर के साथ किया था। पति, ससुर,जेठ ज्ञानेंद्र ,देवर अखिलेश, सास सोमवती, ननद किरन देवी आए दिन अतिरिक्त दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।