बागपत: टटीरी–सूरजपुर संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में बैठकर किया
धरना प्रदर्शन
टटीरी–सूरजपुर संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति के विरोध में रविवार की सुबह करीब 11 बजे भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष देवकांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। आरोप है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं और मरम्मत के नाम पर तारकोल की जगह सिरा रोड़ी में डालकर खानापूर्ति की जा रही है।