राजगढ़ में गौ माता के मृत पाए जाने, भोपाल में गौ मांस मिलने और शहर में जगह भटकती गौ माता को लेकर जिला प्रशासन और सरकार को चेताने के लिए राजगढ़ महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना भार्गव ब्यावरा शहर के पीपल चौराहे पर उपवास पर बैठेगी। इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को शाम 4:00 बजे करीब वीडियो जारी कर जानकारी दी।