मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के दीवान घाट पर गंगा स्नान करने आए तीन श्रद्धालु गंगा में डूबे, नविको ने दो को बचाया एक हुआ लापता, तलाश जारी
भदोही के महाराजगंज निवासी अश्वनी पुत्र हिंच लाल अपनी मां निहाला देवी और दो भाइयों के साथ मामा के परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन करने कुल 22 लोग आए थे बुधवार की सुबह 11:00 बजे गंगा स्नान के दौरान विंध्याचल के दीवान घाट पर तीन लोग डूबने लगे स्थानीय नाविकों और दुकानदारों ने मां बेटे को बचा लिया लेकिन भदोही निवासी 18 वर्षीय युवक अश्वनी गंगा में डूब गए तलाश जारी।