गिरिडीह: आरके महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया, प्रो. पी.सी. महालनोबिस को दी श्रद्धांजलि।
आर के महिला महाविद्यालय गिरिडीह में सोमवार को 11 बजे महान भारतीय सांख्यिकीविद् प्रोफेसर पी.सी. महालनोबिस की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।