मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एक सप्ताह से एंटी रेविज इंजेक्शन समाप्त हो चुका है जिससे प्रतिदिन दर्जनों रोगियों को वापस लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेविज इंजेक्शन के समाप्त होने के संबंध में जिला मुख्यालय व सिविल सर्जन को रिपोर्ट किया है जल्द ही व्यवस्था सुचारू हो जाएगा।