मुरैना: जिगनी के पास पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो लोग घायल
Morena, Morena | Feb 19, 2026 माता बसईया थाना क्षेत्र की जिगनी के पास पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।