कसरावद: हिंदू महासम्मेलन की तैयारी तेज: घर-घर पीले चावल से निमंत्रण, 10 को वाहन रैली, 11 को भगवा ध्वज
हिंदू महासम्मेलन सकल समाज के तत्वावधान में 25 दिसंबर 2025 से कार्यक्रमों का शुभारंभ भारत माता की आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात 26 दिसंबर को नगर मे बैठक आयोजित की गई थी जिसमें नगर के सभी वार्डों के समाज प्रमुखों को कलश, अक्षत एवं पंजीयन रसीद वितरित की गई। समाज प्रमुखों के माध्यम से प्रत्येक घर में पीले चावल देकर सहपरिवार निमंत्रण दिया जा रहा है,