मदनपुर: बेला में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ
मदनपुर प्रखंड के बेला गांव में शनिवार को सुबह पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भगवान विश्वकर्मा देव के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ कलश में