मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में अनोखी प्रेम कहानी: तीन बच्चों के साथ प्रेमी के संग नया घर बसाना चाहती है महिला
मुजफ्फरनगर में एक महिला अपने प्रेमी के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची और सुरक्षा की मांग की। लुधियाना निवासी अंजू ने बताया कि वह पिछले दो साल से खानपुर निवासी संजय के साथ रिश्ते में है और अपनी इच्छा से अपने तीन बच्चों सहित उसके साथ रहना चाहती है। संजय ने भी साथ निभाने और बच्चों की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। मामला कचहरी परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है।