छोटीसादड़ी: प्रतापगढ़ जिले के जलोदा जागीर रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंची ट्रेन, स्पीड ट्रायल देखने उमड़ा जनसैलाब
प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी तहसील स्थित जलोदा जागीर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब जलोदा जागीर–बड़ी सादड़ी रेलखंड पर प्रतापगढ़ जिले में पहली बार ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। इस अवसर को देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग रेलवे स्टेशन और ट्रैक के आसपास पहुंचे। ट्रेन के पहुंचते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन