पनागर: गूगल पर डॉक्टर ढूंढना पड़ा भारी, रांझी निवासी रिटायर्ड बुजुर्ग की पेंशन के उड़ाए ₹3 लाख,मामला दर्ज
रांझी थाना इलाके में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बुजुर्ग को अपनी कूटनीति का शिकार बनाते हुए उनके खाते से जीवनभर की जमा-पूंजी साफ कर दी। शारदानगर निवासी 64 वर्षीय श्याम सुंदर झारिया की पत्नी अनीता बाई की तबीयत खराब होने पर, उन्होंने जल्दबाजी में गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजा। वहां मिले एक अज्ञात नंबर पर जब उन्होंने कॉल किया, तो दूसरी तरफ मौजूद शातिर ठग ने खुद का