बीकानेर: स्टेशन रोड के पास आवारा पशुओं की चपेट में आए स्कूटी सवार की हुई मौत, आज मामला दर्ज
बीकानेर । कोटगेट थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें नगर निगम की अनदेखी का खामियाजा एक परिवार को भुगतना पड़ा। थाना इलाके के स्टेशन रोड पर लालजी होटल के यशपाल खत्री अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान लालजी होटल के पास दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान यशपाल स्कूटी पर गिर पड़े।