बीकानेर: संतोष नायक हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना लंबे समय से जिला कलेक्टर पर जारी है। वहीं मंगलवार 1 बजे धरने पर बैठे ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप जिला कलेक्ट्रेट पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बता दे कि पुंदलसर निवासी संतोष नायक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे है।