सिंघवारा: दरभंगा: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान, महंगाई ने बढ़ाई चिंता, पेट्रोल पंप पर तेल लेने वालों की कमी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बीते दिनों में कई बार दाम बढ़ने से लोगों का बजट बिगड़ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसके कारण कई चरणों में दाम बढ़े हैं। बढ़ती महंगाई का असर अब रोजमर्रा की जरूरतों पर भी दिखने लगा है।